loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 26°C
Breaking News

वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ये धुआंधार बल्लेबाज हुआ चोटिल

भारत इंफो : टी20 वर्ल्ड कप में नामीबिया के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले टीम इंडिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ईशान किशन प्रैक्टिस सेशन के दौरान गंभीर रूप से चोटिल हो गए हैं। हालात इतने खराब थे कि उन्हें लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर जाना पड़ा।

बुमराह की घातक यॉर्कर और ईशान का दर्द
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नेट्स पर बल्लेबाजी अभ्यास के दौरान स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की एक बेहद सटीक और तेज रफ्तार यॉर्कर सीधे ईशान किशन के बाएं पैर के अंगूठे पर जा लगी। गेंद लगते ही ईशान दर्द से कराह उठे और वहीं जमीन पर लेट गए। टीम के फिजियो ने तुरंत मैदान पर आकर उनकी जांच की और काफी मशक्कत के बाद उन्हें सहारा देकर नेट्स से बाहर ले जाया गया।

ओपनिंग जोड़ी पर संकट के बादल
चोट लगने के कुछ देर बाद ईशान ने दोबारा क्रीज पर उतरने की कोशिश की, लेकिन वह चलने में भी असहज दिख रहे थे। इस कारण उनका अभ्यास सत्र बीच में ही खत्म करना पड़ा। बीसीसीआई (BCCI) ने अभी तक उनकी चोट की गंभीरता पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। टीम इंडिया के लिए यह दोहरा झटका है क्योंकि एक तरफ अभिषेक शर्मा पहले ही बीमारी से जूझ रहे हैं, और अब ईशान के चोटिल होने से ओपनिंग स्लॉट खाली होता नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *