loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 32°C
Breaking News

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के पिता शमशेर सिंह की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

भारत इंफो : कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के पिता शमशेर सिंह की देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। पेट में तेज दर्द की शिकायत होने पर उन्हें तुरंत बठिंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनके स्वास्थ्य की जांच कर रही है और उन्हें मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।

फिरौती मामले में हैं न्यायिक हिरासत में
आपको बता दें कि शमशेर सिंह और उनकी पत्नी वर्तमान में 50 लाख रुपए की फिरौती मांगने के आरोप में 14 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में हैं। श्री मुक्तसर साहिब पुलिस ने कुछ दिनों पहले ही शमशेर सिंह और उनकी पत्नी (गोल्डी बराड़ की मां) को अमृतसर से गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *