loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 28°C
Breaking News

रेलवे का बड़ा तोहफा: जालंधर से बनारस सिटी के लिए चली विशेष गाड़ी, बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए हुए ये खास इंतजाम

भारत इंफो : उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल द्वारा रेलयात्रियों की भारी मांग और सुविधा को देखते हुए जालंधर सिटी से बनारस सिटी के बीच विशेष रेलगाड़ी का सफल संचालन किया गया। गाड़ी संख्या 00468 आज दोपहर 15:40 बजे जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई।

स्टेशन पर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के कड़े पहरे

यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए फिरोजपुर मंडल द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, बुकिंग काउंटर और फुट ओवर ब्रिज (FOB) पर कतारें बनवाने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आर.पी.एफ. (RPF), जी.आर.पी. (GRP), स्काउट एंड गाइड और टिकट चेकिंग स्टाफ की भारी तैनाती रही।

यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों के सफर को सुगम बनाने के लिए कई कदम उठाए:

• नियमित घोषणाएं: पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से यात्रियों को ट्रेन की स्थिति के बारे में लगातार जानकारी दी गई।

• साफ-सफाई और पेयजल: शौचालयों, प्रतीक्षालयों और प्लेटफार्मों पर सफाई के लिए अतिरिक्त कर्मचारी तैनात रहे। यात्रियों के लिए पीने के पानी और खानपान की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

• बुजुर्गों और दिव्यांगों की मदद: वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए स्टेशन पर वर्किंग व्हीलचेयर और सहायक स्टाफ उपलब्ध कराया गया।

रेल प्रशासन ने जताया यात्रियों का आभार

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि यात्रियों के सहयोग से ट्रेन का संचालन सुचारू रूप से हो सका। उन्होंने कहा कि रेलवे यात्रियों की सुरक्षित और आरामदायक यात्रा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। वहीं, स्पेशल ट्रेन से जा रहे यात्रियों ने भी रेलवे द्वारा किए गए इंतजामों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *