भारत इंफो : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रदेश के सभी स्कूलों में 27 जनवरी (मंगलवार) को छुट्टी का ऐलान किया है। यह घोषणा उन्होंने राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान तिरंगा फहराने और सलामी लेने के बाद अपने संबोधन में की।
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों में विद्यार्थियों और अध्यापकों की अहम और बहुमूल्य भूमिका होती है। उनकी मेहनत और योगदान को सम्मान देते हुए सरकार ने प्रदेश भर के सभी स्कूलों में 27 जनवरी को अवकाश घोषित करने का फैसला लिया है।
इस फैसले से स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों और शिक्षकों में खुशी की लहर देखने को मिली है