Sunday, September 13, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 35°C
Breaking News

जालंधर में पेट्रोल पंप पर Thar वाली NRI महिला की गुंडागर्दी, कर्मचारी से की मारपीट

भारत इंफो : जालंधर के राओवाली गांव के पास पेट्रोल पंप यूनीक फिलिंग स्टेशन पर उस समय माहौल गर्मा गया जब एक महिला व उसके साथियों ने पेट्रोल पंप के कारिंदे को लात-घूंसों से मार कर घायल कर दिया। वहीं पैट्रोल पम्प के वाटर कूलर, गमले तथा बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया।

गलती से थार में डाल दिया था पेट्रोल
पेट्रोल पंप के मालिक निरंजन कैंथ बताया कि मंगलवार करीब 3.30 बजे थार सवार महिला उनके पेट्रोल पंप पर आई और थार खड़ी करके तेल डालने के लिए कहा। उनके कारिंदे जतिन ने गलती से डीजल की जगह पेट्रोल डाल दिया जिस कारण थार सवार महिला गुस्से में आ गई तथा उसके बाद महिला ने अपने रिश्तेदारों को बुलाया।

महिला ने रिश्तेदारों समेत कर्मचारी को पीटा
उन्होंने आगे बताया कि डीजल की जगह पेट्रोल डालने का पता चला तो महिला से कहा गया कि वे मकैनिक को लेने जा रहे हैं और आपकी थार को बिल्कुल ठीक करवा दिया जाएगा। इसके बाद वे मकैनिक को लेने के लिए चले गए। इसके बाद महिला के रिश्तेदार पेट्रोल पंप पर आए और उन्होंने कारिंदे जतिन को मारपीट कर घायल दिया। जाते समय वह जतिन का मोबाइल भी छीन कर ले गए। वहीं जख्मी हालत में उसे सिविल अस्पताल जालंधर में दाखिल करवाया गया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
थाना मकसूदां के ASI राजिंदर सिंह जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज हासिल कर ली है और पेट्रोल पंप मालिक के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस के मुताबिक थार सवार महिला NRI है तथा आस्ट्रेलिया से हाल ही दिनों में पंजाब आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *