loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 31°C
Breaking News

जालंधर में फॉर्च्यूनर पर फायरिंग करने वाले गैंगस्टर का चंडीगढ़ में एनकाउंटर, बड़ी वारदात की फिराक में थे

भारत इंफो : चंडीगढ़ में पुलिस और कुख्यात गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस एनकाउंटर में जालंधर में फॉर्च्यूनर कार पर फायरिंग करने वाले बदमाश भी शामिल थे। पुलिस ने जब संदिग्ध कार को घेरने की कोशिश की तो गैंगस्टरों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं और करीब 11 राउंड फायरिंग हुई।

कॉन्स्टेबल की जान बुलेटप्रूफ जैकेट से बची
मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस कॉन्स्टेबल की छाती पर गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट होने के कारण उसकी जान बच गई। वहीं दो गैंगस्टरों को भी गोली लगी, जिसके बाद उन्हें मौके पर ही काबू कर लिया गया। उनके साथ मौजूद तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

जालंधर और चंडीगढ़ में फायरिंग की वारदातों में शामिल
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी वही हैं जिन्होंने कुछ दिन पहले जालंधर में एक फॉर्च्यूनर कार पर फायरिंग की थी। इसके अलावा इन्होंने चंडीगढ़ में एक कैमिस्ट शॉप को भी निशाना बनाया था। आरोपी मोहाली और जयपुर में कार छीनने की कोशिशों में भी शामिल रहे हैं।

टैक्सी स्टैंड पर फिरौती की साजिश नाकाम
पुलिस के मुताबिक सुबह आरोपी चंडीगढ़ के एक टैक्सी स्टैंड पर फायरिंग कर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने पहुंचे थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *