Monday, September 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 27°C
Breaking News

मशहूर पंजाबी सिंगर पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन

भारत इंफो : मशहूर पंजाबी सिंगर अर्जन ढिल्लों के पिता बूटा ढिल्लों का मंगलवार को पंजाब के बरनाला जिले में निधन हो गया। वे करीब 65 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर से परिवार और प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, बूटा ढिल्लों कुछ समय से बीमार चल रहे थे और इलाज के लिए चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। मंगलवार को उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली।

धार्मिक रीति-रिवाजों से हुआ अंतिम संस्कार
बूटा ढिल्लों का अंतिम संस्कार धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। अंतिम दर्शन के लिए अर्जन ढिल्लों के घर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। उनके निधन से बरनाला जिले के भदौड़ कस्बे में शोक का माहौल बना हुआ है। परिवार ने इस दुख की घड़ी में मीडिया से दूरी बनाए रखी। अंतिम संस्कार की रस्मों के दौरान मीडिया को शामिल नहीं किया गया और कार्यक्रम को निजी रखा गया।

पंजाबी संगीत जगत में अर्जन ढिल्लों की पहचान
अर्जन ढिल्लों मौजूदा समय में पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और लोकप्रिय गायकों में गिने जाते हैं। उनके गीतों में अक्सर बरनाला और भदौड़ का जिक्र सुनने को मिलता है, जो उनकी पहचान बन चुका है। अर्जन ढिल्लों के कई गाने युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय हैं। उनके गीत पंजाबी संगीत प्रेमियों में अलग पहचान रखते हैं और लगातार सुने जाते हैं।

म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए काफी भारी रहा है समय
आपको बता दें कि हाल-फिलहाल के दिनों में पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए काफी भारी रहा है। क्योंकि पिछले साल एक्सीडेंट में पहले राजवीर जवंदा की मौत हो गई, उसके बाद फिर जी खान के पिता का निधन हो गया और साल के आखिर में मास्टर सलीम के पिता पूरनशाह कोटी भी दुनिया को अलविदा कह गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *