Saturday, October 31, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 21°C
Breaking News

पंजाब में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

भारत इंफो : पंजाब के मोगा और फिरोजपुर जिलों में उस समय हड़कंप मच गया, जब दोनों जिलों के कोर्ट कॉम्पलैक्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली। जानकारी के अनुसार यह धमकी सेशन जज के सरकारी कार्यालय के मोबाइल नंबर पर मैसेज के जरिए भेजी गई है।

कोर्ट कॉम्पलैक्स खाली, सुरक्षा कड़ी
धमकी मिलने के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे कोर्ट कॉम्पलैक्स को खाली करवा दिया गया। किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए अदालत परिसर में आम लोगों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई।

कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस की अलग-अलग टीमें पूरे कोर्ट में विभिन्न स्थानों पर चेकिंग कर रही हैं। बम निरोधक दस्तों और सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट पर रखा गया है।

धमकियों का सिलसिला फिर शुरू
गौरतलब है कि बीते दिन ही तीन राज्यों में बम धमकी से जुड़ी घटनाएं सामने आई थीं। ऐसे में मोगा और फिरोजपुर कोर्ट को मिली यह धमकी सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और धमकी देने वाले की पहचान करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *