Tuesday, February 17, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 11°C
Breaking News

Chai Churi रेस्टोरेंट के मालिक ने खुद को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

Chai Churi रेस्टोरेंट के मालिक ने खुद को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

भारत इंफो : पंजाब में एक चाय-चूरी रेस्टोरेंट के मालिक ने देर रात खुद को गोली मार ली। गोली उसके सीने में लगी, जो शरीर के अंदर ही फंसी हुई है। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग और रेस्टोरेंट कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। घायल व्यक्ति की पहचान मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो पहले अपने गांव का सरपंच भी रह चुका है। मनप्रीत सिंह का अमृतसर नेशनल हाईवे पर ‘चाय-चूरी’ नाम से रेस्टोरेंट है।

लाइसेंसी पिस्टल से कमरे में खुद को मारी गोली
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मनप्रीत सिंह रात करीब 10 बजे अपने रेस्टोरेंट पर पहुंचा था। इसके बाद वह सीधे अपने कमरे में चला गया। कुछ ही देर बाद कमरे से गोली चलने की आवाज आई। कर्मचारी जब अंदर पहुंचे तो मनप्रीत जमीन पर गिरा हुआ था। उसकी छाती के बाईं ओर गोली लगी थी और हाथ में लाइसेंसी पिस्टल थी।

कर्मचारियों ने पहुंचाया निजी अस्पताल
घटना के तुरंत बाद रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने मनप्रीत सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मनप्रीत सिंह का इलाज कर रहे डॉक्टर राजबीर ने बताया कि छाती में गोली लगने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल वह बेहोश है और गोली अभी भी छाती में फंसी हुई है, जिसे निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

कारणों की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मनप्रीत सिंह ने यह कदम क्यों उठाया। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *