Tuesday, February 17, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 11°C
Breaking News

जालंधर में KMV कॉलेज और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

भारत इंफो : जालंधर शहर में केएमवी कॉलेज और कई नामी निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और एहतियातन कॉलेज व स्कूल परिसरों को तुरंत खाली करवा लिया गया।

मौके पर पहुंची भारी पुलिस फोर्स
धमकी की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनज़र पूरे इलाके को घेराबंदी कर सील किया गया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

थाना 8 के प्रभारी साहिल चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस टीमों द्वारा कॉलेज परिसर और स्कूलों के अंदर व आसपास सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

अब तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं
पुलिस के अनुसार, फिलहाल किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है। इसके बावजूद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। धमकी के स्रोत और उसकी सच्चाई का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

अमृतसर के स्कूलों को भी मिल चुकी है धमकी
आपको बता दें कि बीते दिन ही अमृतसर में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मौके पर जांच करने के लिए पहुंची थी। हालांकि जांच के दौरान कुछ नहीं मिला था, प प्रशासन ने ध्यान में रखते हुए स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *