loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 39°C
Breaking News

पंजाब में 5 दिन बंद रहेंगे स्कूल, सरकार ने लिया फैसला

भारत इंफो : श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के शहीदी शताब्दी समारोह के मद्देनजर पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। श्री आनंदपुर साहिब ब्लॉक के सभी स्कूल अगले 5 दिनों तक बंद रहेंगे। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।

भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए फैसला

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि 22 नवंबर से 26 नवंबर तक ब्लॉक के सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा। उन्होंने कहा कि शहीदी समागम के मौके पर देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है और अभी से ही भारी भीड़ जुटने लगी है।

बच्चों की सुविधा प्राथमिकता

मंत्री ने कहा कि सड़कों पर श्रद्धालुओं का भारी हुजूम होने के कारण यातायात प्रभावित हो सकता है। ऐसे में स्कूली बच्चों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो और सुरक्षा व्यवस्था सुचारू बनी रहे, इसलिए स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। यह आदेश ब्लॉक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *