loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 35°C
Breaking News

पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, इस ज़िले के RTO को किया सस्पेंड

भारत इंफो :पंजाब की मान सरकार एक बार फिर सख्त मूड में नजर आ रही है। प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही को लेकर सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रोपड़ के आरटीओ (RTO) और पीसीएस अधिकारी गुरविंदर सिंह जौहल को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspend) कर दिया है।

शहीदी समागम में कोताही पड़ी भारी

सूत्रों के अनुसार, आरटीओ पर यह कार्रवाई श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के शहीदी समागम के दौरान बरती गई लापरवाही के चलते की गई है।

समागम के दौरान ‘लाइट एंड साउंड शो’ का आयोजन किया गया था। आरोप है कि इस कार्यक्रम में संगत को लाने-ले जाने के लिए गांवों को बसें मुहैया करवाने की जिम्मेदारी आरटीओ की थी, लेकिन इसमें ढिलाई बरती गई। बसों का उचित प्रबंध न होने के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।

आदेश जारी, आधिकारिक वजह का इंतजार

सरकार द्वारा जारी आदेशों में पीसीएस गुरविंदर सिंह जौहल को तुरंत प्रभाव से पदमुक्त करने की बात कही गई है। हालांकि, सस्पेंशन लेटर में कार्रवाई की आधिकारिक वजह स्पष्ट रूप से नहीं लिखी गई है, लेकिन प्रशासनिक गलियारों में चर्चा है कि धार्मिक कार्यक्रम में अव्यवस्था ही इस गाज गिरने का मुख्य कारण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *