Saturday, October 31, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 24°C
Breaking News

पंजाब में बस स्टैंड पर चली अंधाधुंध गोलियां, ट्रांसपोर्ट कर्मचारी की मौत

 

भारत इंफो : अमृतसर बस स्टैंड पर अचानक हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी में एक ट्रांसपोर्ट कर्मचारी की मौत हो गई। घटनास्थल पर भगदड़ मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने मौके से छह गोलियों के खोल बरामद किए हैं और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

यात्रियों को पहले लेने को लेकर शुरू हुआ विवाद
शुरुआती जांच में पता चला है कि झगड़ा दो प्राइवेट बसों के मुलाजिमों के बीच यात्रियों को पहले बिठाने को लेकर शुरू हुआ था। विवाद बढ़ते-बढ़ते इतना बिगड़ गया कि एक मुलाजिम ने गुस्से में हथियार निकालकर सीधे फायरिंग कर दी।

चार गोलियां लगने से कर्मचारी की मौत
फायरिंग में काहलों बस का कर्मचारी माखन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे करीब चार गोलियां लगीं, जिसके बाद वह मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। फायरिंग करने वाला आरोपी कर्मचारी घटना के बाद वहां से फरार हो गया और उसकी तलाश के लिए पुलिस ने टीमें गठित कर दी हैं।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
एसीपी गगनदीप के अनुसार, बस स्टैंड पर फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान माखन के रूप में हुई है और प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि विवाद बसों की टाइमिंग और यात्रियों को पहले लेने को लेकर हुआ था।

जांच जारी, आरोपी की तलाश तेज
पुलिस अब बस स्टैंड और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान और लोकेशन का पता लगाने में जुटी है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले की गहन जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *