Saturday, October 31, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 24°C
Breaking News

विवादों में फंसे पंजाबी सिंगर बब्बू मान, धार्मिक प्रोग्राम में शराब और हथियार वाले गाने के आरोप

भारत इंफो : पंजाबी गायक बब्बू मान विवादों में घिरते नज़र आ रहे हैं। पंजाबी गायक बब्बू मान का हिमाचल प्रदेश के ऊना में एक शो था। शो के दौरान उन पर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने का आरोप लगा है। लुधियाना के हिंदू संगठनों ने डिप्टी कमिश्नर से शिकायत कर बब्बू मान और आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

धार्मिक प्रोग्राम में गाए शराब, हथियार वाले गाने
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के ऊना में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। माँ चिंतपूर्णी से एक दीपक लाया गया था और पूरे सेट को माँ चिंतपूर्णी दरबार जैसा बनाने के लिए मंदिर का रूप दिया गया था। उसी मंच पर बब्बू मान का शो भी आयोजित किया गया था। उन्होंने हथियारों और शराब को बढ़ावा देने वाले गाने गाए, जिस पर हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई है।

धार्मिक प्रोग्राम में गाए ये गाने
शिकायत में कहा गया है कि कार्यक्रमों में बब्बू मान का शो 14 नवंबर और अमृत मान का शो 16 नवंबर को आयोजित किया गया था। इस दौरान “महफ़िल मित्रां दी…” जैसे गाने गाए गए जो नशे और हथियारों को बढ़ावा देते हैं, जिसे देवी माता के दरबार का सीधा अनादर कहा गया।

आयोजकों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग
शिकायत में आगे कहा गया कि कार्यक्रम में न तो भजन गाए गए और न ही सम्मानजनक माहौल रखा गया, बल्कि मंच पर बेटियों को अभद्र गानों पर नचाया गया। जय मां लंगर सेवा समिति और डेरा मस्सा भाई पड़ेन ने बब्बू मान व आयोजकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *