भारत इंफो : तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के नतीजों की ओर बढ़ते हुए तरनतारन में सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ नर्सिंग में बने काउंटिंग सेंटर पर ईवीएम से वोटों की गिनती की जा रही है। कुल 16 राउंड में होने वाली मतगणना में 8 राउंड पूरे हो चुके हैं।
8 राउंड तक वोटों की गिनती
AAP 20,454
SAD 16,786
INC 8767
BJP 2302
पहले बढ़त अकाली दल की, फिर AAP ने संभाली कमान
शुरुआती तीन राउंड में अकाली दल की उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा आगे रहीं।इसके बाद आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने बढ़त बना ली। 8वें राउंड के बाद AAP उम्मीदवार 3,668 वोटों से आगे चल रहे हैं।
उम्मीदवारों की स्थिति
पहला स्थान: हरमीत सिंह संधू (AAP)
दूसरा स्थान: सुखविंदर कौर रंधावा (अकाली दल)
तीसरा स्थान: करणबीर सिंह बुर्ज (कांग्रेस)
चौथा स्थान: मनदीप सिंह खालसा (अकाली दल–वारिस पंजाब दे)
पांचवां स्थान: हरजीत संधू (भाजपा)
61 फीसदी के लगभग हुई थी वोटिंग
11 नवंबर को तरनतारन में 60.95% वोटिंग हुई थी। पिछले चुनाव 2022 में इस सीट पर 65.81% मतदान हुआ था।2022 में AAP उम्मीदवार कश्मीर सिंह सोहल ने जीत हासिल की थी। उनके निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी।
राउंड-वाइज गिनती के प्रमुख अपडेट
8वां राउंड: AAP की बढ़त 3,668
7वां राउंड: AAP की बढ़त 1,836
6वां राउंड: AAP की बढ़त 892
5वां राउंड: AAP की बढ़त 187
चौथा राउंड: AAP को बढ़त 179
तीसरा राउंड: सुखविंदर की बढ़त कम होकर 374
दूसरा राउंड: सुखविंदर की बढ़त बढ़कर 1,480
पहला राउंड: अकाली दल की सुखविंदर आगे, AAP दूसरे स्थान पर