Wednesday, October 28, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 20°C
Breaking News

पेरेंट्स लें सबक! बच्चों को मोबाइल से दूर रखें, जालंधर में बच्चे के हाथ फटा फोन

भारत इंफो : जालंधर के संग ढेसियां गांव में मोबाइल फोन फटने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक 10 साल का बच्चा बाथरूम में मोबाइल चला रहा था, तभी अचानक फोन उसके हाथ में फट गया। धमाके की आवाज सुनकर घरवाले मौके पर पहुंचे और बच्चे को तुरंत बाहर निकाला।

हादसे में बच्चे का हाथ झुलसा
परिवार के सदस्य छोटू यादव ने बताया कि विस्फोट के बाद बच्चे का हाथ जल गया। जब मां बाथरूम में पहुंची तो फोन पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। परिवार ने बच्चे को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज जारी है।

पेरेंट्स के लिए चेतावनी बना मामला
बच्चे के पिता ने कहा कि यह हादसा सभी माता-पिता के लिए एक सबक है। बच्चों को मोबाइल फोन देने के बजाय उन्हें खेलकूद और बाहरी गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। लंबे समय तक फोन का इस्तेमाल न केवल आंखों के लिए हानिकारक है, बल्कि कभी-कभी जानलेवा हादसों की वजह भी बन सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *