Sunday, September 13, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 36°C
Breaking News

पाकिस्तानी तेज गेंदबाजी के घर पर फायरिंग, बाल-बाल बचा परिवार

पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज नसीम शाह के घर पर फायरिंग की घटना सामने आई है। यह हमला उनके खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लोअर दीर इलाके में स्थित घर पर हुआ। फायरिंग के दौरान नसीम शाह का परिवार घर पर मौजूद था, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

घर को हुआ नुकसान, परिवार सुरक्षित
हमले में घर की खिड़कियों, पार्किंग एरिया और मेन गेट को नुकसान पहुंचा है। अभी यह साफ नहीं हो सका है कि नसीम के छोटे भाई हुनेन शाह और उबैद शाह उस वक्त घर पर थे या नहीं। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पांच आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
घटना के तुरंत बाद पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी से पूछताछ की जा रही है ताकि फायरिंग के पीछे की वजह का पता चल सके। स्थानीय मीडिया के मुताबिक नसीम शाह के पिता ने भी पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

नसीम के भाइयों का क्रिकेट से जुड़ाव
नसीम शाह के भाई हुनेन शाह इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए पीएसएल 2024 फाइनल में विजयी रन बना चुके हैं। हाल ही में उन्होंने कायदे-आज़म ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं, उनके दूसरे भाई उबैद शाह मुल्तान सुल्तान्स की ओर से पीएसएल में खेलते हैं और हाल ही में लाहौर व्हाइट्स के लिए घरेलू मैच खेले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *