loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 12°C
Breaking News

जालंधर भार्गव कैंप लूट: पुलिस ने तीनों लुटेरों को इस राज्य से किया अरेस्ट

भारत इंफो : जालंधर शहर के चर्चित भार्गव कैंप इलाके मेंविजय ज्वेलर की दुकान पर हुई सनसनीखेज लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को कमिश्नरेट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इन तीनों लुटेरों को राजस्थान के अजमेर से पकड़ा है, जहां वे वारदात के बाद फरार हो गए थे।

30 अक्टूबर को वारदात को दिया था अंजाम

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कुशल, गगन और करण के रूप में हुई है। इन तीनों ने 30 अक्टूबर वीरवार सुबह-सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर विजय ज्वैलर की दुकान में हथियारों के बल पर लूट की थी।

लुटेरे दुकान से लाखों रुपये की नकदी और सोने के गहने लूटकर फरार हो गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो लाख से अधिक की नकदी और कई लाख के गहने लूटे गए थे। लूट की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

जाने कैसे पकड़े गए आरोपी?

लूट की वारदात के तुरंत बाद कमिश्नरेट पुलिस की स्पेशल टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए सक्रिय हो गई थीं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को ट्रेस करना शुरू किया।

जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण इनपुट मिला कि तीनों आरोपी पंजाब से भागकर अजमेर (राजस्थान) की तरफ फरार हुए हैं।

इस सफल गिरफ्तारी के साथ, कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी चुनौती को सफलतापूर्वक पूरा किया है। अब पुलिस इन आरोपियों से लूट का माल बरामद करने और वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियारों तथा उनके किसी और आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में गहन पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *