Monday, September 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 26°C
Breaking News

आनंदपुर साहिब में शादी समारोह के दौरान गोलीकांड: रिटायर्ड डीएसपी ने AAP नेता को मारी गोली, गिरफ्तार

भारत इंफो : चंडीगढ़ पुलिस के रिटायर्ड डीएसपी दिलशेर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने आनंदपुर साहिब के पास अगमपुर गांव में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता नितिन नंदा पर गोली चलाई। यह घटना एक शादी समारोह के दौरान हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, समारोह के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। इसी दौरान गुस्से में आकर दिलशेर सिंह ने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से नंदा पर तीन राउंड फायर किए।

हमले में नितिन नंदा को दो गोलियां लगीं। उन्हें तुरंत आनंदपुर साहिब सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि नितिन नंदा पहले शिव सेना से जुड़े हुए थे, लेकिन बाद में उन्होंने AAP का दामन थाम लिया था। पुलिस ने आरोपी पूर्व डीएसपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *