loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 37°C
Breaking News

पंजाब में AAP नेता नितिन नंदा पर फायरिंग, शादी समारोह में रिटायर्ड DSP ने मारी दो गोलियां

भारत इंफो : पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता नितिन नंदा पर एक शादी समारोह के दौरान फायरिंग की गई। इस घटना में नितिन नंदा गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ के रिटायर्ड DSP दिलशेर सिंह ने उन पर दो गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली सिर में जा लगी।

सिर में फंसी गोली, हालत नाजुक

फायरिंग की आवाज सुनते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौजूद लोगों ने तुरंत नितिन नंदा को सिविल अस्पताल आनंदपुर साहिब पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने शुरूआती ईलाज के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

नितिन नंदा के करीबी सूत्रों के अनुसार, गोली अभी भी सिर के अंदर फंसी हुई है और उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनका इलाज कर रही है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही आनंदपुर साहिब पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारी आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रहे हैं ताकि घटना के सही कारणों और परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *