भारत इंफो : चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ने वाली फ्लाइट्स का विंटर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। नया शेड्यूल 26 अक्टूबर 2025 से 28 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगा। इस अवधि में रोजाना 55 फ्लाइट्स टेकऑफ और लैंडिंग दोनों के रूप में संचालित होंगी।
इन एयरलाइंस की होंगी उड़ानें
इस विंटर सीजन में इंडिगो, एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और अलायंस एयर की सेवाएं शामिल की गई हैं।
- इंडिगो की लगभग 40 उड़ानें
- एयर इंडिया की 10 उड़ानें
- अलायंस एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस की 5 उड़ानें
दिल्ली और मुंबई के लिए सबसे ज्यादा उड़ानें
- दिल्ली सेक्टर के लिए: इंडिगो, एयर इंडिया और अलायंस एयर की 10 उड़ानें रोजाना
- मुंबई सेक्टर के लिए: इंडिगो और एयर इंडिया की 6 उड़ानें
कोहरे को ध्यान में रखकर तैयार हुआ शेड्यूल
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, यह नया शेड्यूल कोहरे और दृश्यता की स्थिति को ध्यान में रखकर बनाया गया है, ताकि यात्रियों की यात्रा बाधित न हो। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा से पहले फ्लाइट टाइमिंग एयरलाइन से कंफर्म कर लें।
डोमेस्टिक फ्लाइट्स का टाइमटेबल
- दिल्ली: सुबह 5:45 बजे से रात 10:30 बजे तक
- मुंबई: पहली फ्लाइट सुबह 5:20 बजे, अंतिम शाम 5:05 बजे
- बेंगलुरु: सुबह 7:30 बजे, दोपहर 3:15 बजे, रात 11:20 बजे
- श्रीनगर: दोपहर 12:55 बजे और रात 8:10 बजे
अंतरराष्ट्रीय उड़ानें
- अबू धाबी: दोपहर 1:20 बजे
- दुबई: दोपहर 3:30 बजे
सीमित अवधि के लिए कुछ सेवाएं
- दिल्ली–चंडीगढ़–दिल्ली (इंडिगो): केवल 17 दिसंबर 2025 से 1 फरवरी 2026 तक
- पटना–चंडीगढ़–पटना: 27 अक्टूबर से 16 दिसंबर 2025 तक