Saturday, December 20, 2025
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 13°C
Breaking News

थाईलैंड की राजमाता सिरिकिट का निधन, Green Queen नाम से थीं मशहूर

भारत इंफो : थाईलैंड की पूर्व राजमाता सिरिकिट का शुक्रवार को बैंकॉक के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 93 वर्ष की थीं। रॉयल हाउसहोल्ड ब्यूरो ने उनके निधन की पुष्टि की। राजमाता पिछले कुछ सालों से बीमार थीं और सार्वजनिक जीवन से दूर थीं। उनके पति, थाईलैंड के पूर्व राजा भूमिबोल अदुल्यादेज का निधन अक्टूबर 2016 में हुआ था।

ब्लड इंफेक्शन के कारण बिगड़ी तबियत
राजमाता सिरिकिट 17 अक्टूबर से ब्लड इंफेक्शन की समस्या से जूझ रही थीं। इलाज के बावजूद उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। हाल ही में उनके 88वें जन्मदिन (12 अगस्त) पर उनके बेटे वर्तमान राजा महा वजिरालोंगकोर्न और अन्य शाही सदस्य उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे।

‘ग्रीन क्वीन’ और मदर ऑफ द नेशन
राजमाता सिरिकिट को उनके जनकल्याण और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों के लिए जाना जाता है। उन्होंने ग्रामीण गरीबों की मदद करने, पारंपरिक हस्तशिल्प जैसे रेशम बुनाई, गहना निर्माण, पेंटिंग और मिट्टी के बर्तनों को बढ़ावा देने के लिए कई परियोजनाएं शुरू की थीं।

हादसे की वजह से राजा से हुआ प्यार
सिरिकिट कितियाकारा का जन्म 12 अगस्त 1932 को बैंकॉक के एक कुलीन परिवार में हुआ था, जिसके माता-पिता का संबंध थाईलैंड के चक्री वंश से था। सेकिंड वर्ल्ड वॉर के बाद वे अपने पिता के साथ फ्रांस चली गईं, जहां उनके पिता राजदूत थे। वहीं 16 साल की उम्र में उनकी मुलाकात राजा भूमिबोल से हुई।

राजा भूमिबोल के एक सड़क हादसे में घायल होने पर सिरिकिट उनकी देखभाल के लिए स्विट्जरलैंड चली गईं। वहीं दोनों के बीच प्रेम पनपा और उन्होंने 1950 में विवाह कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *