Monday, September 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 25°C
Breaking News

लुधियाना से जा रही है बस में लगी भीषण आग, सवारियों बाल-बाल बचीं

भारत इंफो : लुधियाना से नोएडा जा रही बस को यमुना एक्सप्रैस-वे पर अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण बस की छत पर पड़ा सामान लपटों में बदल गया। जैसे ही इसका पता बस में बैठी सवारियों को चला तो उनमें चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद बस को तुरंत रोक कर सभी को बाहर निकाला गया।

फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच बुझाई आग
लोगों ने आग लगने की घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। हालांकि इस दौरान बस को काफी ज्यादा नुकसान हो गया था। यह पता नहीं लगाया जा सका है कि आग कैसे लगी थी।

सवारियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टला
मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि हादसे में किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ है। यह हादसा और भी बड़ा हो सकता था अगर बस में बैठी सवारियां सतर्क न होतीं। सभी सवारियां आग लगने के बाद सुरक्षित बाहर आ गई। आग लगने के कारणों के पता लगने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *