loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 33°C
Breaking News

वरिंदर घुम्मन के निधन पर फोर्टिस अस्पताल की आई मेडिकल रिपोर्ट, जानें क्या हुआ था सर्जरी के बाद

भारत इंफो : अमृतसर फोर्टिस अस्पताल ने मशहूर बॉडीबिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मण के निधन पर एक बयान जारी किया है। जारी बयान के मुताबिक साढ़े 5 हार्ट अटैक से निधन हुआ था ।

इलाज की शुरुआत

अस्पताल के मुताबिक 6 अक्टूबर 2025 को, वरिंदर सिंह घुम्मण अपने दाहिने कंधे के दर्द और उसे घुमाने में हो रही दिक्कत के कारण अस्पताल आए थे। जांच के बाद, उन्हें कंधे की आर्थोस्कोपिक रोटेटर कफ रिपेयर सर्जरी की सलाह दी गई। अस्पताल ने बताया कि उन्हें पहले कोई बड़ी बीमारी नहीं थी।

सर्जरी के लिए 9 अक्टूबर को आए

अक्टूबर 2025 को सामान्य बेहोशी (एनेस्थीसिया) देकर उनकी सर्जरी पूरी की गई। सर्जरी बिना किसी समस्या के हुई और लगभग 3 बजे तक उनकी हालत सामान्य और स्थिर थी।

दोपहर साढ़े 3 बजे आया हार्ट अटैक

दोपहर लगभग 3:35 बजे, वरिंदर सिंह घुम्मण को अचानक दिल का दौरा (कार्डियक अतालता) पड़ा। डॉक्टरों (एनेस्थीसिया, कार्डियोलॉजी और क्रिटिकल केयर) की टीम ने तुरंत उन्हें बचाने के लिए कई उपाय शुरू किए। लगातार कोशिशों के बावजूद, उन्हें बचाया नहीं जा सका और शाम 5:36 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

फोर्टिस अस्पताल ने वरिंदर सिंह घुम्मण के निधन पर गहरा दुख जताया है और उनके परिवार तथा प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *