भारत इंफो : जालंधर फिल्लौर थाने के एसएचओ भूषण कुमार की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं इस मामले में महिला आयोग ने जालंधर के एसएसपी को नोटिस जारी किया है। जिसमें एसएचओ भूषण कुमार के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने के लिए कहा है। इसके साथ ही दोनों पक्षों को 13 अक्टूर को पेश होने के लिए भी कहा है।
वायरल हो रही वीडियो पर खुद लिया संज्ञान
महिला आयोग ने एसएसपी को लिखे पत्र में कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के माध्यम से आयोग के ध्यान में आया है कि एसएचओ भूषण कुमार ने रेप पीड़ित नाबालिग लड़की के मामले में कार्रवाई करने की बजाय पीड़ित लड़की और उसकी माता के साथ अश्लील हरकतें की गई हैं।
तुरंत कार्रवाई के लिए कहा
वायरल हो रही वीडियो के आधार पर पंजाब राज्य महिला आयोग वीडियो का लिंक और स्क्रीनशॉट की कॉपी आपको भेजी गई है।अश्लील हरकतों के संबंध में तत्काल डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस रैंक के अधिकारी से अनुरोध किया जाए कि नाबालिग लड़की के साथ रेप करने वाले व्यक्ति और संबंधित एसएचओ भूषण कुमार के विरुद्ध कानून के अनुसार तुरंत आवश्यक कार्रवाई की जाए।
13 अक्टूबर को दोनों पक्षों को पेश होने के लिए कहा
वहीं इसके साथ ही महिला आयोग ने कहा कि कार्रवाई के संबंध में स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए और दोनों पक्षों को साथ लेकर 13 अक्टूबर को सुबह 11 बजे आयोग के कार्यालय में हाज़िर होना सुनिश्चित किया जाए।