भारत इंफो : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे और टी20 सीरीज़ के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। इस दौरे पर एक बड़ा फैसला लेते हुए BCCI ने शुभमन गिल को वनडे टीम का नया कप्तान बनाया है। गिल पहले ही टेस्ट टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं। वहीं श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है।
इसके अलावा टी20 टीम का भी ऐलान कर दिया गया है, जिसकी कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में रहेगी और शुभमन गिल टी20 के उपकप्तान होंगे।
7 महीने बाद रोहित और विराट की इंटरनेशनल वापसी
इस सीरीज़ की सबसे बड़ी ख़बरों में से एक यह है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली करीब 7 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी मैदान से दूर थे, क्योंकि वे टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।
वनडे टीम (ODI Squad):
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल।
टी20 टीम (T20 Squad):
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर।
19 अक्टूबर से शुरू होगी सीरीज
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह सीरीज 19 अक्टूबर से शुरू होगी। इस दौरे पर पहले 3 वनडे मैच खेले जाएंगे, जिसके बाद 5 मैचों की टी20 सीरीज आयोजित की जाएगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि नए कप्तान शुभमन गिल रोहित और विराट की वापसी के साथ टीम को कैसे आगे ले जाते हैं।