भारत इंफो : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। झबाल में आयोजित रैली के दौरान मुख्यमंत्री मान ने हरमीत सिंह संधू को AAP का उम्मीदवार घोषित किया है।
इस कारण होगा उपचुनाव
दरअसल तरनतारन के आप विधायक कश्मीर सिंह सोहल का 27 जून को निधन हो गया था। वह काफी लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। बीते दिन अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी, जिस कारण उन्हें अमृतसर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां ईलाज के दौरान उनकी मौत हो थी।