Tuesday, February 17, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 11°C
Breaking News

पंजाब कांग्रेस नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, बाइक पर आए थे 3 हमलावर

भारत इंफो : पंजाब के लुधियाना में कांग्रेस नेता अनुज कुमार के छोटे भाई अमित कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज घटना साहनेवाल हलके के नंदपुर सूए इलाके में उस समय हुई, जब अमित अपने अहाते (शराब पीने का ठिकाना) पर मौजूद था।

सामान लेने के बहाने पहुंचे आरोपी

पुलिस के मुताबिक, देर रात तीन युवक बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे और सामान लेने के बहाने अंदर घुसे। काउंटर पर बैठे अमित से उनकी कहासुनी हो गई। इसी दौरान एक आरोपी ने पिस्टल निकालकर सीधे उसके सीने में गोली दाग दी।

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

गोली लगते ही अमित मौके पर गिर पड़ा। वहां मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया।

हत्यारों की तलाश में पुलिस

वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक हत्यारों की पहचान नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *