Tuesday, September 15, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 28°C
Breaking News

Verka के बाद अब Amul ने भी घटाए दाम, दूध-मक्खन समेत यह डेयरी प्रोडक्ट होंगे सस्ते

भारत इंफो : भारत का सबसे बड़ा फूड ब्रांड अमूल (Amul) ने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। कंपनी ने घोषणा की है कि 22 सितंबर 2025 से उसके 700 से अधिक प्रोडक्ट्स की कीमतें घटा दी जाएंगी। यह फैसला GST 2.0 लागू होने के बाद लिया गया है।

इस कदम से दूध, घी, मक्खन, पनीर और आइसक्रीम जैसे रोज़मर्रा के इस्तेमाल वाले प्रोडक्ट्स अब सस्ते मिलेंगे।

कौन-कौन से प्रोडक्ट होंगे सस्ते?

  • मक्खन
  • घी
  • UHT दूध
  • आइसक्रीम
  • चीज़
  • पनीर
  • चॉकलेट्स
  • बेकरी आइटम्स
  • कंडेंस्ड मिल्क
  • फ्लेवर्ड मिल्क
  • माल्ट-बेस्ड ड्रिंक्स
  • फ्रोजन स्नैक्स आदि

कितनी हुई कीमतों में कटौती?

  • मक्खन (100 ग्राम): ₹62 → ₹58 (₹4 कम)
  • घी (1 लीटर): ₹650 → ₹610 (₹40 कम)
  • UHT दूध (1 लीटर): ₹77 → ₹75 (₹2 कम)
  • पनीर (1 किलो): ₹455 → ₹440 (₹15 कम)
  • चॉकलेट (150 ग्राम): ₹200 → ₹180 (₹20 कम)
  • फ्रोजन स्नैक्स (पनीर परांठा 500 ग्राम): ₹200 → ₹160 (₹40 कम)

ग्राहकों को मिलेगा सीधा फायदा

अमूल की यह घोषणा त्योहारी सीजन से ठीक पहले आई है, जिससे ग्राहकों को बड़ी राहत मिलेगी। रोज़ाना इस्तेमाल होने वाले उत्पाद सस्ते मिलने से घरेलू बजट पर सकारात्मक असर पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *