loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 39°C
Breaking News

वोट चोरी के खिलाफ संघर्ष: पंजाब के यूथ कांग्रेस सचिव अंगद दत्ता को मिला सम्मान

भारत इंफो : लोकतंत्र की पवित्रता और पारदर्शिता को बचाने के संघर्ष में सक्रिय भूमिका निभाने पर पंजाब यूथ कांग्रेस के सचिव अंगद दत्ता को सर्टिफिकेट ऑफ कमिटमेंट से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से दिया गया, जिस पर इंचार्ज कृष्णा अल्लावरु और प्रेसिडेंट उदय भानु छीब के हस्ताक्षर हैं। प्रमाणपत्र में अंगद दत्ता की जागरूकता, साहस और समर्पण की सराहना की गई है।

गांधी के विचारों का हवाला
सम्मान प्राप्त करने के बाद अंगद दत्ता ने कहा –“यह सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि हर उस नागरिक की लड़ाई है जो अपने वोट की ताकत पर भरोसा करता है। हमें मिलकर वोट चोरी रोकनी होगी और लोकतंत्र को मजबूत बनाना होगा। कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी के विचार उद्धृत किए गए – “नरमी से भी आप दुनिया को हिला सकते हैं।” इसी सोच के साथ युवाओं को लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया गया।

युवाओं की भूमिका पर जोर
भारतीय युवा कांग्रेस ने कहा कि देश का भविष्य निष्पक्ष चुनावों की नींव पर टिका है और इसे सुरक्षित रखने के लिए युवाओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *