Tuesday, September 15, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 26°C
Breaking News

Mother Dairy ने ग्राहकों को बड़ी राहत दी, दूध-पनीर-घी समेत कई उत्पादों की कीमतों में कटौती

भारत इंफो : देश की प्रमुख डेयरी कंपनी Mother Dairy ने अपने ग्राहकों को राहत देते हुए पैकेज्ड दूध, पनीर, घी और अन्य डेयरी उत्पादों की कीमतों में बड़ी कटौती का ऐलान किया है। जीएसटी में हुए बदलाव के चलते कंपनी ने यूएचटी टेट्रा पैक दूध की कीमत प्रति लीटर ₹2 घटा दी है।

दूध की नई कीमतें

  • यूएचटी टोंड टेट्रा पैक दूध (1 लीटर): ₹77 से घटाकर ₹75

  • यूएचटी डबल टोन्ड दूध (450 मिली पाउच): ₹33 से घटाकर ₹32

पनीर और मक्खन में कटौती

  • पनीर 200 ग्राम पैक: ₹95 से घटाकर ₹92

  • पनीर 400 ग्राम पैक: ₹180 से घटाकर ₹174

  • मलाई पनीर (200 ग्राम पैक): ₹100 से घटाकर ₹97

  • मक्खन (500 ग्राम पैक): ₹305 से घटाकर ₹285

मिल्कशेक की कीमतें भी सस्ती हुईं

स्ट्रॉबेरी, चॉकलेट, आम और रबड़ी फ्लेवर के मिल्कशेक (180 मिलीलीटर पैक): ₹30 से घटाकर ₹28

घी की नई कीमतें:

  • घी कार्टन पैक (1 लीटर): ₹675 से घटाकर ₹645

  • घी टिन (1 लीटर): ₹750 से घटाकर ₹720

  • घी पाउच (1 लीटर): ₹675 से घटाकर ₹645

  • गाय का घी (500 मिली जार): ₹380 से घटाकर ₹365

  • प्रीमियम गाय का घी (गिर गाय, 500 मिली): ₹990 से घटाकर ₹984

पाउच दूध के दाम स्थिर

Mother Dairy ने स्पष्ट किया है कि पाउच में बिकने वाले फुल क्रीम दूध, टोंड मिल्क और गाय के दूध की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इन पर पहले भी कोई GST लागू नहीं था और आगे भी नहीं लगेगा। इस कदम से उपभोक्ताओं को दैनिक डेयरी उत्पादों पर राहत मिलेगी। कंपनी का कहना है कि यह फैसला ग्राहकों की आर्थिक भलाई और नए GST बदलाव को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *