loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 40°C
Breaking News

जालंधर में शनिवार को सरकारी छुट्टी का ऐलान, DC ने जारी किए आदेश

भारत इंफो, जालंधर : जालंधर में 6 सितंबर 2025 (शनिवार) को सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल की तरफ से यह आदेश जारी किया गया है। दरअसल यह छुट्टी श्री सिद्ध बाबा सोढल महाराज जी के वार्षिक मेले के अवसर पर दी जा रही है। जालंधर में स्थित पंजाब सरकार के सभी दफ्तरों, बोर्ड/कॉरपोरेशन और सरकारी शैक्षिक संस्थानों में यह छुट्टी रहेगी। आदेश में संबंधित विभागों को छुट्टी का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *