loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 27°C
Breaking News

लुधियाना में पटाखे ने ली 14 साल के बच्चे की जान, गर्दन के पास हुआ जोरदार धमाका

भारत इंफो : लुधियाना के जगराओं में दीपावली की रात एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चा परिवार के साथ त्योहार मनाने गया था, जहां छत पर पटाखे चलाते समय अचानक एक पटाखा उसकी गर्दन के पास फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। मृतक परिवार का इकलौता बेटा था। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।

रिश्तेदार के घर दीपावली मनाने गया था परिवार

जानकारी के अनुसार, दीपावली की रात करीब 9 बजे गगन के पिता सुरेश कुमार अपने परिवार के साथ नई आबादी, अकालगढ़ स्थित अपने बड़े भाई के घर माथा टेकने पहुंचे थे। परिवार के सदस्य जब वहां पहुंचे तो बच्चे घर की छत पर पटाखे चलाने लगे। इसी दौरान गगन ने एक पटाखे में आग लगाई, लेकिन वह नहीं चला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *