loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 21°C
Breaking News

दिवाली के बाद बदलेगा पंजाब का मौसम, 11 नवंबर से बारिश के आसार

नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना; अगले पांच दिन मौसम रहेगा शुष्क, सुबह हल्के से मध्यम कोहरे के आसार

भारत इंफो, चंडीगढ़

पंजाब में दिवाली के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 10 नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 11 नवंबर से पंजाब के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक राज्य में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। हालांकि, अगले तीन दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर सुबह और रात के समय हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है। इस बीच तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। बठिंडा में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 11 और 12 नवंबर को बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के मौसम में बदलाव आने और आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के आसार हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *