Thursday, November 5, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 30°C
Breaking News

दिल्ली के चांदनी चौक में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन 3 मंजिला इमारत गिरी, 2 के शव मिले, कई फंसे

भारत इंफो : देश की राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक चांदनी चौक इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के समीप स्थित गली सत्तारा में एक तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में धूल का गुबार छा गया। सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की 6 गाड़ियां तुरंत राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचीं।

2 शव बरामद, 15 लोग मलबे में फंसे होने की आशंका
राहत कर्मियों ने अब तक मलबे से दो लोगों के शव बाहर निकाल लिए हैं। दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों के अनुसार, इमारत के मलबे के नीचे अभी भी कम से कम 15 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर NDRF (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल), दिल्ली पुलिस और MCD की संयुक्त टीमें युद्ध स्तर पर रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

दिल्ली में इस साल इमारत गिरने की यह 6ठी बड़ी घटना
राजधानी में इमारतों के ढहने और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का यह कोई पहला मामला नहीं है। इस साल दिल्ली में इमारत गिरने का यह छठा बड़ा हादसा है। इससे पहले साकेत, रोहिणी, करोल बाग, सत्य निकेतन और सीमापुरी में हुए 5 अलग-अलग हादसों में कुल 21 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जिनमें कई पढ़ाई करने आए छात्र भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *