Thursday, November 5, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 29°C
Breaking News

लोकेशन ट्रेस कर जालंधर पहुंची दिल्ली पुलिस, D Mart के बाहर हुआ जमकर हंगामा

भारत इंफो : जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में बुधवार देर रात उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब दिल्ली से आई पुलिस टीम ने डी-मार्ट के बाहर छापेमारी की। दिल्ली पुलिस की यह टीम एक आपराधिक मामले में वांटेड फरार आरोपी के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करते हुए जालंधर पहुंची थी।

गलत पहचान के चलते निर्दोष व्यक्ति को पकड़ा, हुआ बवाल
लोकेशन डी-मार्ट के आसपास मिलने पर दिल्ली पुलिस की टीम ने इलाके की घेराबंदी की। हालांकि, आरोप है कि संदिग्ध की सही पहचान सुनिश्चित किए बिना ही पुलिसकर्मियों ने वहां अपने परिवार के साथ खरीदारी करने आए एक निर्दोष व्यक्ति को हिरासत में लेने की कोशिश की। जब परिजनों ने इसका विरोध किया, तो पुलिसकर्मियों की उनसे तीखी बहस हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई।

महिलाओं और बच्चों में मची अफरातफरी
अचानक हुई इस झड़प और पुलिस की धक्का-मुक्की के कारण मौके पर मौजूद महिलाओं और बच्चों में दहशत का माहौल बन गया और अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस कार्रवाई का कड़ा विरोध करने लगे।

पुलिस की गाड़ी से मिली शराब की बोतल और गिलास
घटना के दौरान उस समय नया मोड़ आ गया जब स्थानीय लोगों और परिजनों ने दिल्ली पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जा रही निजी गाड़ी की तलाशी ली। गाड़ी के अंदर से शराब की बोतल और दो गिलासों में भरी शराब बरामद होने की बात सामने आई, जिसके बाद पुलिसकर्मियों की कार्यशैली और स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *