Thursday, October 15, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 31°C
Breaking News

पंजाब बंद के दौरान जालंधर में हंगामा, गुरु नानक मिशन चौक पर प्रदर्शन; पुलिस ने 5 लोगों को लिया हिरासत में

भारत इंफो : जालंधर में परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस को लेकर बुलाए गए पंजाब बंद का असर देखने को मिल रहा है। गुरु नानक मिशन चौक पर अकाली दल के नेताओं और अन्य प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने एमपी सिंह और मान सिंह अकाली समेत 5 लोगों को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर धक्केशाही करने और पर्चा दर्ज करने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि लोगों की आवाजाही प्रभावित न हो, इसलिए प्रदर्शनकारियों को सड़क के बीच से हटकर साइड में प्रदर्शन करने के लिए कहा गया था। सुबह 7 बजे से सड़कों पर पुलिस अधिकारी तैनात डीसीपी वारियर ने बताया कि पंजाब बंद के मद्देनजर सुबह 7 बजे से पुलिस कमिश्नर, डीसीपी और एडीसीपी समेत तमाम अधिकारी पुलिस बल के साथ सड़कों पर मौजूद हैं। पुलिस की ओर से विभिन्न जत्थेबंदियों के साथ तालमेल बनाया जा रहा है, ताकि शहर में शांति व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने कहा कि जालंधर में फिलहाल शांतिपूर्ण माहौल है। गुरु नानक मिशन चौक पर कुछ लोग प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें बीच सड़क पर प्रदर्शन करने से मना किया और सड़क के किनारे बैठकर प्रदर्शन करने की अपील की, ताकि आम लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लगाए धक्केशाही के आरोप दूसरी ओर, प्रदर्शनकारी बलजीत सिंह ने कहा कि पंजाब भर में बंद की कॉल दी गई थी। नशे के खिलाफ पूरे पंजाब की लड़ाई है और इसी के समर्थन में वे सुबह गुरु नानक मिशन चौक पर प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि इस दौरान पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में ले लिया। बलजीत सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारी किसी भी राहगीर को परेशान नहीं कर रहे थे। इसके बावजूद उन्हें सड़क के बीच बैठने के कारण हिरासत में लिया गया। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को धक्केशाही बताते हुए कहा कि जत्थेबंदी शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रही थी। पर्चा दर्ज करने की धमकी देने का भी आरोप प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके खिलाफ पर्चा दर्ज करने की धमकी भी दी। उन्होंने कहा कि वे नशे के खिलाफ अपनी आवाज उठा रहे थे और उनका प्रदर्शन शांतिपूर्ण था। वहीं, पुलिस की ओर से प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटकर गुरुद्वारा साहिब के अंदर बैठकर प्रदर्शन करने की अपील की गई। पंजाब बंद को लेकर शहर में भारी पुलिस बल तैनात पंजाब बंद के मद्देनजर जालंधर के प्रमुख चौकों और संवेदनशील स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखना और आम लोगों की आवाजाही को सुचारू रखना प्राथमिकता है। किसी को भी शहर का माहौल खराब करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बाजार बंद, स्कूलों में भी छुट्टी पंजाब बंद का असर जालंधर के बाजारों में भी देखने को मिल रहा है। शहर के कई बाजार बंद हैं। वहीं, देर रात स्कूल प्रबंधकों ने अभिभावकों को मैसेज भेजकर छुट्टी की जानकारी दी थी। पुलिस प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *