Wednesday, October 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 25°C
Breaking News

अमृतसर पहुंचने से पहले परगट सिंह का धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने का आग्रह

श्री दरबार साहिब, श्री दुर्गियाना मंदिर और श्री राम तीर्थ में नतमस्तक होंगे। सेंट पॉल चर्च में प्रार्थना करने के पश्चात डेरा बल्लां पहुंचकर संतों का आशीर्वाद लेंगे

 

भारत इंफो, जालंधर

पंजाब प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह वीरवार को अमृतसर पहुंचकर विभिन्न धार्मिक स्थलों पर माथा टेकेंगे। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद अपने धार्मिक स्थलों के दर्शन के कार्यक्रम के तहत वह श्री दरबार साहिब, श्री दुर्गियाना मंदिर और श्री राम तीर्थ में नतमस्तक होंगे। इसके बाद वह सेंट पॉल चर्च में प्रार्थना करने के पश्चात डेरा बल्लां पहुंचकर संतों का आशीर्वाद लेंगे।

अमृतसर दौरे से पहले परगट सिंह ने सभी सहयोगियों और समर्थकों से धार्मिक स्थलों की पवित्रता एवं मर्यादा बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी संदेश में कहा कि गुरु साहिब का आशीर्वाद लेने के लिए आयोजित कार्यक्रम के संदर्भ में सभी सहयोगी गुरु के घर की मर्यादा और धार्मिक स्थलों की पवित्रता को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

परगट सिंह ने विशेष तौर पर अपील की कि धार्मिक स्थलों पर बड़ी संख्या में भीड़ एकत्र करने से परहेज किया जाए और इन पवित्र स्थानों की गरिमा एवं अनुशासन को बनाए रखा जाए।

वह विभिन्न धर्मस्थलों पर शीश नवाकर पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी के लिए आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *