Thursday, October 15, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 32°C
Breaking News

जालंधर में नशे में ASI ने मारी गाड़ियों को टक्कर, Video Viral होते ही SSP ने किया सस्पेंड

भारत इंफो : जालंधर के भोगपुर में नशे की हालत में सरकारी वाहन चलाने के आरोपों के बाद एक ASI पर पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और मामले की जांच के बाद जालंधर के SSP हरविंदर सिंह विर्क ने ASI गुरसिंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंशन के साथ ही उसे जालंधर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

नशे की हालत में कई गाड़ियों को मारी टक्कर
जानकारी के मुताबिक, घटना भोगपुर इलाके में उस समय हुई जब ASI गुरसिंदर सिंह सरकारी रिकवरी वैन के साथ ड्यूटी पर था। आरोप है कि शराब के नशे में सरकारी वाहन चलाते हुए उसने सड़क पर कई वाहनों को टक्कर मार दी। सरकारी वाहन की टक्कर से करीब तीन से चार गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस वाहन को घेर लिया। इस दौरान लोगों ने घटना का वीडियो बनाया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और ASI गुरसिंदर सिंह की मेडिकल जांच करवाई गई। शुरुआती जांच के दौरान यह भी पता चला कि ASI जालंधर से भोगपुर स्थित नेशनल हाईवे पर रिकवरी वैन की ड्यूटी कर रहा था।
लोगों की ओर से लगाए गए नशे में होने के आरोपों के बाद ASI को काला बकरा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका मेडिकल टेस्ट कराया गया।

मेडिकल रिपोर्ट में शराब के सेवन की पुष्टि
मेडिकल जांच की रिपोर्ट में ASI के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, ड्यूटी के दौरान नशे में सरकारी वाहन चलाने का मामला सामने आने के बाद ASI के खिलाफ विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *