Wednesday, October 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 33°C
Breaking News

मोहाली के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप

भारत इंफो : मोहाली में बुधवार को एक साथ चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरी ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। ईमेल मिलने के बाद स्कूल प्रबंधनों ने बिना देरी किए पुलिस को इसकी सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं।

इन 4 स्कूलों को मिली धमकी
जिन स्कूलों को धमकी भरी ईमेल मिली है, उनमें फेज-5 स्थित मिलेनियम स्कूल, सेक्टर-69 का दून इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-65 का अजीत इंटरनेशनल स्कूल और सेक्टर-119 का नारायणा स्कूल शामिल हैं। ईमेल मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस की टीमें संबंधित स्कूलों में पहुंचीं और सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए विद्यार्थियों को एहतियातन स्कूल परिसरों से बाहर निकाला गया।

बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड ने की जांच
स्कूलों में पुलिस की मौजूदगी के बीच बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। सुरक्षा टीमों ने स्कूल परिसर के कमरों, कक्षाओं, कॉरिडोर और अन्य हिस्सों की गहन तलाशी ली। काफी देर तक चले सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस और सुरक्षा टीमों को किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद भी सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल परिसरों की जांच और निगरानी जारी रखी गई।

लगातार मिल रही हैं इस तरह की धमकियां
गौरतलब है कि मोहाली और आसपास के इलाकों में इससे पहले भी स्कूलों, सरकारी कार्यालयों और जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी वाली ईमेल मिलने के मामले सामने आते रहे हैं। बार-बार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के चलते सुरक्षा एजेंसियां ईमेल के स्रोत और धमकी भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *