Wednesday, October 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 29°C
Breaking News

चुनाव में ED-CBI के सहारे उतरना चाहती है भाजपा: भगवंत मान-केजरीवाल

भारत इंफो, चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कैंप ऑफिस में CBI की कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि आगामी विधानसभा चुनाव से करीब दो महीने पहले मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़ी CBI कार्रवाई भाजपा की हताशा का परिणाम है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद से पंजाबियों के साथ लगातार दबाव की राजनीति की गई है। उन्होंने किसान आंदोलन, पंजाब के पानी और पंजाब यूनिवर्सिटी के मुद्दे का उल्लेख करते हुए कहा कि अब भाजपा पंजाब के चुने हुए मुख्यमंत्री को भी निशाना बना रही है।
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा पंजाब में सीधे चुनाव लड़कर जीत हासिल नहीं कर सकती, इसलिए वह ED और CBI जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों के जरिए चुनाव लड़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता सब कुछ देख रही है और आगामी विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देगी।
वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी CBI की कार्रवाई को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल पंजाब सरकार और उन्हें बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में उनकी सरकार को जनता से मिल रहे समर्थन को देखकर भाजपा घबराहट में है।
केजरीवाल ने दावा किया कि पंजाब के लोगों ने अपना मन बना लिया है और आगामी चुनाव में भाजपा की CBI कार्रवाई का जवाब वोट के जरिए दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि जनता भगवंत मान को 100 से अधिक सीटों के साथ दोबारा मुख्यमंत्री बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *