Sunday, September 13, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 26°C
Breaking News

Union Bank में 5 नकाबपोशों की एंट्री से हड़कंप, लूट की कोशिश नाकाम; कैमरे में कैद हुए आरोपी

भारत इंफो : अमृतसर के जंडियाला गुरु इलाके में स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में उस समय हड़कंप मच गया, जब पांच नकाबपोश युवक कथित तौर पर लूट के इरादे से बैंक के अंदर दाखिल हो गए। सभी युवकों ने अपने चेहरे ढके हुए थे। अचानक बैंक में युवकों के पहुंचने से कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

वारदात को अंजाम देने में नाकाम रहे आरोपी
बैंक के अंदर पहुंचने के बाद आरोपियों ने लूट की कोशिश की, लेकिन वे अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। आरोपी बैंक से कोई बड़ी रकम लेकर नहीं जा पाए और मौके से फरार हो गए। पूरी घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस बैंक के अंदर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि नकाबपोश आरोपियों की पहचान की जा सके। इसके साथ ही पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किस रास्ते से बैंक पहुंचे और वारदात के बाद किस दिशा में फरार हुए।

5 आरोपी फिलहाल अज्ञात
फिलहाल पुलिस के मुताबिक पांचों आरोपी अज्ञात हैं। पुलिस आसपास के इलाकों में भी जांच कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। बैंक में लूट की कोशिश के बाद इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *