Saturday, September 12, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 28°C
Breaking News

बहबल कलां गोलीकांड: SIT के सामने फिर पेश होंगे सुखबीर बादल

भारत इंफो : बहबल कलां गोलीकांड मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को पंजाब पुलिस की SIT ने एक बार फिर पूछताछ के लिए तलब किया है। SIT ने उन्हें 11 सितंबर को चंडीगढ़ में जांच टीम के सामने पेश होने के निर्देश दिए हैं। सुखबीर सिंह बादल इससे पहले भी इस मामले में SIT के सामने पेश हो चुके हैं।
बहबल कलां गोलीकांड की जांच जारी

अकाली दल ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
सुखबीर बादल को SIT का समन मिलने के बाद शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। अकाली दल के प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार इस समय कई मुद्दों को लेकर घिरी हुई है और लोगों का ध्यान असल मुद्दों से हटाने के लिए ऐसी कार्रवाई की जा रही है।

सरकार जनता का ध्यान भटका रही
कलेर ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से सरकार जनता का ध्यान वास्तविक मुद्दों से नहीं भटका सकती। उन्होंने दावा किया कि बहबल कलां मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में दो तारीखों पर सरकार को फटकार का सामना करना पड़ा है और इसके बाद सुखबीर बादल को दोबारा तलब किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *