Saturday, September 12, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 27°C
Breaking News

जालंधर में थाना बस्ती बावा खेल के SHO पर गिरी गाज, लाइन हाजिर किए गए जयइंद्र

भारत इंफो : जालंधर में पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने थाना बस्ती बावा खेल के SHO जयइंद्र के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस कमिश्नर ने थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। उनकी जगह अब सब इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह को थाना बस्ती बावा खेल का कामकाज सौंपा गया है। हालांकि, SHO जयइंद्र को लाइन हाजिर करने के पीछे की वजह को लेकर पुलिस अधिकारियों ने फिलहाल चुप्पी साध रखी है। पुलिस विभाग की ओर से कार्रवाई के संबंध में कोई विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

13 वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में भी उठे थे सवाल
बता दें कि पारस एस्टेट में 13 वर्षीय बच्ची की मौत के चर्चित मामले में भी तत्कालीन थाना प्रभारी जयइंद्र की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े हुए थे। उस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ पुलिस कर्मचारियों को निलंबित भी किया था।

अब एक बार फिर थाना प्रभारी जयइंद्र पुलिस विभाग की कार्रवाई के चलते चर्चा में हैं। उनकी लाइन हाजिरी के बाद पुलिस महकमे में भी इस कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *