Sunday, September 13, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 30°C
Breaking News

चंडीगढ़ में 3 युवकों पर चाकू से हमला, दो गंभीर घायल; हमलावरों ने घेरकर किया वार

भारत इंफो : चंडीगढ़ में बदमाशों ने पार्क में बैठे तीन युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान लक्की और अरुण के रूप में हुई है, जबकि कुलदीप को मामूली चोटें आई हैं।

पार्क में बैठे युवकों पर अचानक हमला
जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक पार्क में बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक कुछ हमलावर वहां पहुंच गए। आरोपियों को देखकर तीनों युवकों ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और चाकू से हमला शुरू कर दिया। हमले के दौरान आरोपियों ने लक्की के पेट में चाकू घोंपकर उसे घुमा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायलों को सरकारी अस्पताल में करवाया भर्ती
वहीं, अरुण पर भी आरोपियों ने चाकू से कई वार किए। बताया जा रहा है कि उसकी छाती और पीठ पर करीब 12 बार चाकू से हमला किया गया। हमले में कुलदीप को भी चोटें आई हैं, हालांकि उसकी हालत गंभीर नहीं बताई जा रही है। दोनों गंभीर घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस CCTV फुटेज खंगालने में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही सारंगपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस के मुताबिक, हमले के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आरोपियों की पहचान और हमले की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *