loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 32°C
Breaking News

जालंधर में दर्दनाक हादसा, 25 फीट हाईवे से नीचे जा गिरी कार; परिवार जख्मी

भारत इंफो : जालंधर के गोराया में नेशनल हाईवे पर मेन चौक के पास सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर हाईवे की लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 25 फीट ऊंचे फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए।

फ्लाईओवर से गिरते समय कार ने कई बार खाई पलटियां
हादसा इतना भीषण था कि फ्लाईओवर से नीचे गिरते समय कार ने कई बार पलटियां खाईं। इसके बाद गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

बुजुर्ग चालक को अचानक आया चक्कर
सड़क सुरक्षा फोर्स के इंचार्ज जसविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें एक राहगीर ने फोन कर हादसे की सूचना दी थी। कार में सवार लोग भुलत्थ से लुधियाना की ओर जा रहे थे। कार चला रहे बुजुर्ग व्यक्ति को अचानक चक्कर आ गया था। इसके चलते उनका वाहन से कंट्रोल छूट गया और कार रेलिंग तोड़ते हुए फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी। कार में बुजुर्ग चालक के साथ परिवार के दो अन्य सदस्य भी सवार थे। हादसे में तीनों घायल हुए हैं।

सड़क सुरक्षा फोर्स ने कार में फंसे घायलों को निकाला
हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और उन्हें मौके पर शुरूआती ईलाज दिया गया। इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त कार को क्रेन की मदद से सड़क किनारे हटाया गया। कार हटाए जाने के बाद हाईवे पर ट्रैफिक को दोबारा सुचारू कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *