loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 32°C
Breaking News

भाई से जेल में मुलाकात के बाद हुआ हादसा! अतीक अहमद के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत

भारत इंफो : माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में उसके एक साथी सोनू की भी जान चली गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान उमर अहमद, मोहम्मद जैद और असलम के रूप में हुई है। सभी का अस्पताल में इलाज जारी है।

भाई अली अहमद से मुलाकात कर लौट रहे थे सभी युवक
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अबान अहमद अपने चार साथियों के साथ झांसी जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मुलाकात करने गया था। मुलाकात के बाद सभी एक ही वाहन में वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक एक जानवर वाहन के सामने आ गया। उसे बचाने की कोशिश में चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई।

हादसे में गाड़ी के उड़े परखच्चे, मौके पर पहुंची पुलिस
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने अबान अहमद और उसके साथी सोनू को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन अन्य घायलों का उपचार जारी है।

पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस
पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *