loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 33°C
Breaking News

जरूरी काम है तो तुरंत निपटा लें! 2 बजे के बाद पंजाब के सेवा केंद्र हो सकते हैं बंद

भारत इंफो : पंजाब में आज आम लोगों को सरकारी कामकाज के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सेवा केंद्र कर्मचारियों की यूनियन ने सरकार को दोपहर 2 बजे से हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है। ऐसे में जिन लोगों को सेवा केंद्र से जुड़े जरूरी काम करवाने हैं, उन्हें सलाह दी जा रही है कि वे दोपहर 2 बजे से पहले ही अपना काम पूरा कर लें। यदि हड़ताल शुरू होती है तो कई आवश्यक सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

सैलरी नहीं मिली तो कर्मचारी करेंगे हड़ताल
सेवा केंद्र कर्मचारियों की यूनियन का कहना है कि यदि सरकार ने दोपहर 2 बजे तक कर्मचारियों का वेतन जारी नहीं किया तो सभी कर्मचारी पेन-कंप्यूटर डाउन हड़ताल पर चले जाएंगे। हड़ताल के दौरान सेवा केंद्रों में किसी भी प्रकार का सरकारी काम नहीं किया जाएगा। बता दें कि पंजाब के सेवा केंद्रों में प्रतिदिन करीब 90 हजार से 1 लाख आवेदन विभिन्न सेवाओं के लिए आते हैं। ऐसे में हड़ताल होने पर बड़ी संख्या में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

इन जरूरी सेवाओं पर पड़ेगा सीधा असर
हड़ताल होने की स्थिति में जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, संपत्ति प्रमाण पत्र, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र सहित कई जरूरी दस्तावेजों का काम प्रभावित रहेगा। इसके अलावा विवाह पंजीकरण, जमीन की जमाबंदी और फर्द की कॉपी, स्टाम्प पेपर से जुड़े आवेदन, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन, पेंशन आवेदन, ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित सेवाएं और आधार कार्ड अपडेट जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य भी फिलहाल बंद रह सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *