loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 35°C
Breaking News

पंजाब कांग्रेस में अब पोस्टर वॉर शुरू, वड़िंग-बघेल के बाद अब चन्नी के खिलाफ लगे पोस्टर

भारत इंफो : पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के बीच विवाद अब पोस्टर वॉर से आगे बढ़कर खुली जुबानी जंग में बदल गया है। दोनों नेताओं के समर्थक लगातार एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं, जिससे पार्टी की गुटबाजी और गहरी होती दिखाई दे रही है।

चन्नी को बताया RSS एजेंट
हाल ही में चन्नी समर्थकों ने राजा वड़िंग और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के खिलाफ पोस्टर लगाकर उन्हें पंजाब से बाहर करने की मांग की। इसके जवाब में राजा वड़िंग समर्थकों ने पोस्टर लगाकर चरणजीत सिंह चन्नी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का एजेंट बताया। इस पोस्टर वॉर ने पंजाब कांग्रेस के भीतर चल रही खींचतान को सार्वजनिक कर दिया है।

चन्नी बोले- लड़ेंगे, मरेंगे लेकिन झुकेंगे नहीं
फिरोजपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने तेवर साफ करते हुए कहा कि वह लड़ेंगे, मरेंगे, लेकिन झुकेंगे नहीं। उनके इस बयान को कांग्रेस हाईकमान के लिए स्पष्ट संदेश माना जा रहा है कि वह किसी भी दबाव में पीछे हटने वाले नहीं हैं। चन्नी के इस बयान के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर टकराव अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *