Thursday, October 15, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 32°C
Breaking News

राजा वड़िंग ने मंच से कराया चन्नी को फोन, नहीं उठी कॉल तो कह दी बड़ी बात

भारत इंफो : पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह अब सार्वजनिक मंचों तक पहुंच गई है। बठिंडा में आयोजित एक पार्टी कार्यक्रम के दौरान चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थन में नारेबाजी होने लगी। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मंच से ही स्थिति संभालने की कोशिश की और नारे लगा रहे एक समर्थक को अपने पास बुला लिया।

समर्थक से कराया चन्नी को फोन
राजा वड़िंग ने मंच पर मौजूद समर्थक से कहा कि वह चरणजीत सिंह चन्नी को फोन कर बताए कि वह कांग्रेस के कार्यक्रम में माहौल खराब करने आया है। समर्थक ने चन्नी का नंबर डायल किया, जिसके बाद राजा वड़िंग ने फोन का स्पीकर ऑन कर माइक के पास कर दिया। हालांकि चन्नी ने कॉल रिसीव नहीं की। इस पर राजा वड़िंग ने कहा कि उन्हें उनका नंबर दे दिया जाए, जब चन्नी खाली होंगे तो वे खुद बात कर लेंगे।

कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाने की अपील
कार्यक्रम के दौरान राजा वड़िंग ने मंच से कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत नेताओं के बजाय कांग्रेस पार्टी के समर्थन में नारे लगाने की अपील की। उन्होंने समर्थक से भी कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाने के लिए कहा। इस घटना ने पार्टी के भीतर जारी गुटबाजी को एक बार फिर सार्वजनिक कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *